फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सूने घर का ताला चटकाकर उड़ाए लाखों के गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुत्री को लेकर मायके चली गई थी महिला, पुलिस ने संदिग्ध बताया मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। नवाबाद के सिविल लाइंस स्थित विवेकानंद कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरात पार कर दिए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मकान के आसपास छानबीन की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस ने घटना को संदिग्ध ठहराया है।
विवेकानंद कॉलोनी निवासी माया सिंह पत्नी कमल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह यहां एक मकान में किराये पर रहती है। पति फल बेचते हैं। इन दिनों वह नासिक गए हैं। वह अपनी पुत्री को लेकर अपने मायके बांदा चली गई। इसके बाद मकान मालकिन भी घर में ताला बंद करके पंजाब चली गई। वह 20 अप्रैल को वापस लौटकर आई तो घर का ताला टूटा हुआ था। उसके अंदर के कमरे का ताला टूटा हुआ था। सारा सामान नीचे बिखरा पड़ा था। उसने जब अलमारी देखी तब उसमें रखा जेवरात एवं नकदी गायब थी। उसका कहना है कि अलमारी में ही उसकी बहन के जेवरात भी रखे हुए थे। वह भी गायब थे। उसने इनकी कीमत लाखों रुपये में बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आसपास छानबीन की। वहां के लोगों से पूछताछ की। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह का कहना है पीड़िता के बयान में कई झोल हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए। चोरी की शिकायत संदिग्ध नजर आ रही है। हालांकि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें