फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर कोरोना का ग्रहण, सर्राफ ा कारोबार को रोज 10 करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने अक्षय तृतीया के पर्व और सर्राफ ा कारोबार पर ग्रहण लगा दिया है। इसके चलते कारोबार को रोज 10 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। पिछले साल भी व्यापारियों को लॉकडाउन के चलते नुकसान हुआ था। इस बार भी व्यापारी हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी शुभ रहती है। इसी मान्यता और सहालग के चलते मार्च और अप्रैल में सोने के आभूषणों की खरीदारी लोग करते हैं। कई लोग सोने की बुकिंग भी कराते हैं, लेकिन पिछले दो साल से अक्षय तृतीया पर्व पर सराफा कारोबार नुकसान झेल रहा है। सराफ ा कारोबारियों की मानें तो इस बार सोने की खरीदारी को लेकर बाजार में कोई उत्साह नहीं है। बाजार बंद है और कोरोना के कारण लोग अपने घरों में है। सराफ ा व्यापार कमेटी झांसी के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल के अनुसार मार्च से अक्षय तृतीया तक प्रतिदिन लगभग 10 करोड़ रुपये का व्यापार होता था, लेकिन पिछले साल की तरह इस बार भी कारोबार पूरी तरह से प्रभावित है। सर्राफ ा कारोबारी विक्की अग्रवाल के अनुसार बाजार बंद होने के कारण बुकिंग भी प्रभावित है। हर साल 15 मार्च के बाद से सोने की खरीदारी शुरू हो जाती थी।
बुंदेलखंड में होती है गुड्डा गुड़िया की पूजा
अक्षय तृतीया का पर्व 14 मई को मनाया जाएगा। वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया पर सोने की खरीदारी शुभ होती है। साथ ही मां लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। इसी दिन भगवान परशुराम की जयंती भी मनाई जाती है। बुंदेलखंड में इस दिन कपड़े से बने आकर्षक गुड्डे-गुड़िया की भी पूजा की जाती है। साथ ही वैवाहिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें