झांसी। सोमवार की शाम को आई आंधी के कारण कई क्षेत्रों की बिजली गुल रही। इस कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक मौसम बदल गया और तेज हवा चलनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह हवा आंधी में बदल गई और कुछ देर बाद पानी बरसने लगा। इससे मौसम में तो ठंडक आ गई, लेकिन बिजली गुल हो गई।
सूती मिल फीडर की बिजली ठप हो जाने के कारण अयोध्यापुरी, ग्वालियर रोड समेत आसपास की बिजली ठप हो गई। इसी तरह दतिया गेट क्षेत्र में भी बिजली गुल हो गई। बिजली नहीं आने के कारण नईबस्ती में भी अंधेरा रहा। सीपरी बाजार क्षेत्र में भी बिजली बाणित रही। बिजली चली जाने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सूती मिल फीडर की बिजली तो करीब आधा घंटे बाद सुचारु हो गई, लेकिन दतिया गेट क्षेत्र की बिजली देर रात तक सुचारु नही ंहो सकी थी। बिजली कर्मचारियों ने फाल्ट तलाशा, लेकिन सफलता नहीं मिली। बिजली गुल रहने से लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा।