फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जनसेवा केंद्र से भी कैश ‘सहज’

Sat, 31 Dec 2016 02:04 AM IST
jhansi
विज्ञापन
computer - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में आय, जाति और अन्य प्रमाणपत्र बनवाने में मददगार जनसेवा केंद्र अब गांव वालों की कैश की समस्या का समाधान भी कर रहे हैं। ललितपुर और जालौन जिले में जनसेवा केंद्र चलाने वाली सहज कंपनी स्वाइप मशीन के माध्यम से ग्रामीणों को रुपये उपलब्ध करा रही है। जनसेवा केंद्र में लगी मशीन में एटीएम कार्ड स्वाइप करके ग्रामीण पचास से लेकर ढाई हजार रुपये तक निकाल सकते हैं। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। सहज कंपनी की इस सुविधा से सुदूर क्षेत्र के उन ग्रामीण इलाके के लोगों को लाभ मिलेगा, जहां जनसेवा केंद्र तो हैं, लेकिन एटीएम मशीनें नहीं लगी हैं। सहज कंपनी ने इस सुविधा के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से अनुबंध किया है। संचालकों को प्रत्येक भुगतान पर चार रुपये मिलेंगे। झांसी जिले में जनसेवा केंद्र चलाने वाली संस्था का दावा है कि वह शीघ्र ही ये सुविधा शुरू करेंगे।
विज्ञापन


आम लोगों को यह सुविधाएं
- कम से कम पचास और अधिकतम ढाई हजार रुपये निकाल सकेंगे।
- एटीएम के माध्यम से खाते से रुपये निकाले जाएंगे, इसके लिए अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा।

केंद्र संचालक क्या करें
- सहज की पोर्टल आईडी में पांच हजार रुपये जमा करने होंगे, स्वाइप मशीन मिलेगी।
- पांच हजार रुपये से एसबीआई में चालू खाता खुलवाना होगा। यह रकम खाते में ही जमा रहेगी।
- जिला जनसेवा केंद्र में आवेदन दें। पंद्रह से बीस दिनों में मशीन लगा दी जाएगी।
- स्वाइप होने के बाद ग्राहक को नकद रुपये दें और उसके खाते से रुपये आपके खाते में आ जाएंगे।
- इसके लिए केंद्र संचालक को चार रुपये प्रत्येक भुगतान पर मिलेंगे।
- मशीन वापस करने पर सिर्फ 2250 रुपये ही वापस होंगे।

इन जिलों को मिलेंगी सुविधाएं
जालौन, ललितपुर, उन्नाव, बाराबंकी, कानपुर, कौशांबी समेत सहज कंपनी के कार्य क्षेत्र में आने वाले 21 जिलों में ये सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

जिला कार्यालय पर करें संपर्क
गांवों में नकदी की किल्लत को दूर करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। कोई भी केंद्र संचालक इस सुविधा के लिए जिला जन सुविधा केंद्र पर संपर्क कर सकता है।
कृष्णा मिश्रा, जिला प्रबंधक, सहज जन सेवा केंद्र, जालौन।

जल्द शुरू होने की उम्मीद
झांसी जिले में जनसेवा केंद्र सीएमएस कंपनी ने खुलवाए हैं। इस कारण अभी यह सेवा यहां शुरू नहीं हुई है। कंपनी इस ओर प्रयास कर रही है। जैसे ही लखनऊ के हेड ऑफिस से कोई आदेश आएंगे, केंद्र संचालकों को सुविधा प्रदान कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ याज्ञिक, जिला प्रबंधक, जनसेवा केंद्र, झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें