झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में मंगलवार को जेडीसीए परवेज करीम अंडर-23 व सीनियर ट्राॅफी प्रतियोगिता हुई। मैच जेडीसीए-बी और जेडीसीए-सी टीम के बीच खेला गया। जेडीसीए-बी ने सी टीम को 103 रन से शिकस्त दी। जीत का श्रेय तनिश शर्मा को मिला। उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर शतक जड़ा।
जेडीसीए-बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 5 विकेट खोकर 269 रन का स्कोर खड़ा किया। तनिश शर्मा ने शानदार शतक 100 रन, संदीप प्रजापति ने 70 रन और यशवर्धन ने 40 रन का योगदान दिया। जेडीसीए-सी की ओर से गेंदबाजी करते हुए मयंक सोलंकी ने 3 विकेट और अक्षय सेन ने 2 विकेट प्राप्त किया।
जवाब में विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेडीसीए-सी की टीम 166 रन पर ही सिमट गई। जितेंद्र चौधरी ने 56 रन, अक्षय सेन ने 39 रन और दिव्यांशु ने 20 रन की पारी खेली। जेडीसीए-बी की ओर से गेंदबाजी करते दिनेश कबूतरा ने 3 विकेट, रवि कुमार और वेदांत विश्वकर्मा ने 2-2 विकेट प्राप्त किए। मैच के अंपायर विभु श्रीवास्तव और अमित थापक और स्कोरर अलीम बेग रहे।