फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जेडीसीए-ए ने 28 रन से जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। झांसी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-16 आयु वर्ग की जेडीसीए आनंद मोहन मिश्रा ट्रॉफी में शुक्रवार को खेले गए मैच में जेडीसीए-ए ने जेडीसीए-बी को 28 रन से शिकस्त दी।

टाॅस जीतकर जेडीसीए-ए ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दिव्यांश स्वरूप ने 17 चौकों की मदद से 102 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही सारांश सक्सेना ने 63 रन, ध्रुव निगम ने 39 रन व अंकित प्रजापति के नाबाद 22 रन की सहायता से टीम का स्कोर 43.5 ओवर में 256 रन तक पहुंच गया। जेडीसीए-बी की ओर से कृष्णा कबूतरा ने 50 रन देकर तीन विकेट, अमरेंद्र प्रताप व अभि शर्मा ने दो-दो व आयुष राज, शिवम कबूतरा व दिव्यश्रृषि पांडे ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य प्राप्त करने उतरी जेडीसीए-बी की टीम 45.3 ओवर में 228 रन ही बना सकी। जीतेंद्र गौतम ने 64 रन, शिवम सोनी ने 29 रन, हसन अहमद ने 25 रन, भास्कर सिंह ने 22 रन बनाए। ऐसे में जेडीसीए-ए ने 28 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन




जेडीसीए सचिव अजय मिश्रा ने बताया कि लीग चरण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को तीन, चार, पांच फरवरी को जेडीसीए-रेड बनाम जेडीसीए-ब्लू के मध्य खेले जाने वाले तीन दिवसीय फाइनल मैच में मौका दिया जाएगा। यदु सिंह, बृजेंद्र सिंह अंपायर, पीयूष नामदेव स्कोरर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें