फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: जेडीए दस्ते ने सील किए चार व्यावसायिक निर्माण, स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किया जा रहा था कार्य

Sun, 28 Jun 2026 02:14 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

जेडीए ने शनिवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया। 
विज्ञापन
जेडीए कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने शनिवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया। सभी निर्माण बिना स्वीकृत मानचित्र या स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए जा रहे थे।
विज्ञापन


जेडीए की प्रवर्तन टीम ने पंचवटी कॉलोनी स्थित करीब 130 वर्गमीटर क्षेत्र में बृजेन्द्र श्रीवास और दीपक साहू के व्यावसायिक निर्माण, भोजला मंडी के पास करीब 550 वर्गमीटर क्षेत्र में विनोद कुमार अग्रवाल व कृष अग्रवाल के निर्माण, नारायण बाग रोड पर भक्ति बिल्डिंग मटेरियल के सामने शांति देवी के करीब 5000 वर्गफुट क्षेत्र में बने व्यावसायिक निर्माण तथा भगवंतपुरा में अलमर्जिया के सामने अदनान अकबर खान के करीब 1000 वर्गमीटर क्षेत्र में बने व्यावसायिक निर्माण को सील किया। इन सभी को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। इनके खिलाफ सीलिंग आदेश भी पारित हो चुके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें