फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम बुद्ध की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। तथागत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती बृहस्पतिवार को विभिन्न संगठनों ने मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर वंदना की गई। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगल किशोर कुशवाहा ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध करुणा और दया की मूर्ति थे। सत्य की खोज में अपना जीवन समर्पित कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष मनीराम कुशवाहा ने कहा कि लोग उनके सिद्धांत अपनाकर अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कुशवहा, परमानंद कुशवाहा, विजय कुशवाहा, संतोष कुशवाहा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अपने विचार रखे। आभार पुष्पेंद्र कुशवाहा ने व्यक्त किया। नंदनपुरा के निकट उपाली राजगृह बुद्ध विहार में दीपदान के दौरान प्रोफेसर डॉ. पी जाम्बुलकर, शारदा जाम्बुलकर, डॉ. प्रमोद कुमार, अशोक कुमार सिंह, अरुण कुमार, संतोष कुमार सिद्धार्थ, राजश्री, पुष्पलता, आरडी गौतम मौजूद रहे।
भारतीय बौद्ध महासभा के कार्यक्रम में हरीदास सुमन, केशवदास बौद्ध, जीडी कौशल, डॉ. एचडी भारतीय, डॉ. डीआर चंचल, जगदीश, सीताराम अहिरवार, गंगाराम अहिरवार मौजूद रहे। जन चेतना समिति के कार्यक्रम में लालाराम विश्वकर्मा, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव प्रणय श्रीवास्तव, कुशवाहा मित्र उत्थान समिति के कार्यक्रम में किशोरी लाल कुशवाहा, जय कुशवाहा, हेमंत कुशवाहा, जीतू कुशवाहा, डॉ. जगदीश कुशवाहा, भरत सिंह कुशवाहा, अभि कुशवाहा व अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/ जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आरएन वर्मा, राजा भारत भूषण सिंह आजाद, कैलाश गौतम, वीके अलपुरिया, आनंद स्वरूप मौजूद रहे। इधर, ललितपुर के झांसीपुरा स्थित बुद्ध विहार में शाम के वक्त हुए दीपदान में रजनी अहिरवार, रामकुमार अहिरवार, किरण चंद्राकर, बाबूलाल, पुष्पेंद्र जाटव, नवाब सिंह, सतीश चंद्र गौरव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें