फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए पैसे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वर्ष 2020 - 21 के खेल सत्र में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए जिला क्रिकेट संघ ने तीन लाख रुपये के आवंटन का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ को भेजा है। गत वर्ष उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ ने पांच लाख रुपये आवंटित किए थे। यह धनराशि हर साल मार्च के महीने में आवंटित होती है। लेकिन इस बार लॉकडाउन के कारण यह धनराशि अब तक आवंटित नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिले में नवोदित क्रिकेटरों को तराशने के लिए जिला क्रिकेट संघ की ओर से हर साल लगभग सात प्रतियोगिताएं, ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर, क्रिकेट के उपकरणों की खरीद, कोचिंग शिविरों का आयोजन किया जाता है। लेकिन वर्तमान में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगे लॉकडाउन के कारण क्रिकेट की सभी गतिविधियां ठप पड़ी हुई हैं। हालांकि संघ ने भावी योजनाओं को तैयार करना शुरू कर दिया है। ऐसे में पांच लाख रुपये में प्रथम किस्त बतौर तीन लाख रुपये देने का प्रस्ताव यूपीसीए को भेजा है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजेंद्र यादव के अनुसार लॉकडाउन समाप्त होने पर शासन के निर्देश के बाद टीमों की चयन प्रक्रिया और प्रतियोगिताएं करायी जाएंगी। इसमें यह धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें