फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्रदूषित पानी पीने से बढ़ रहे पीलिया के रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बारिश के मौसम में प्रदूषित पानी की वजह से पीलिया (ज्वाइंडिस) के रोगियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना 12-13 रोगी उपचार कराने आ रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. राम बाबू सिंह ने बताया बारिश के मौसम में प्रदूषित पानी पीने की वजह से पीलिया के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। समय पर समुचित उपचार कराने से बीमारी से राहत मिलती है, अन्यथा गंभीर समस्या हो सकती है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में रोजाना 12-13 रोगी उपचार कराने आ रहे हैं। बारिश के मौसम में पानी उबालकर पीना चाहिए। खाना खाने से पहले साबुन से अच्छे तरह से हाथ साफ करें। सात्विक भोजन करने और गरिष्ठ भोजन करने से बचें। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें