झांसी। उप कृषि निदेशक एमपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान के तहत जिले में सोलर पंपों की क्षमतावार ऑनलाइन बुकिंग 23 सितंबर को कंफर्म की जाएगी। इसका मैसेज संबंधित कृषक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
बताया कि ऐसे चिन्हित किसान, जिन्हें मैसेज प्राप्त हुआ है उन्हें सूचित किया जाता है कि अवशेष कृषक अंश की धनराशि ऑनलाइन या पोर्टल से चालान जेनरेट कर इंडियन बैंक की किसी भी शाखा में जरूर जमा करा देें। यदि किसान अंश राशि जमा नहीं करते हैं तो उनका पंजीकरण स्वत: निरस्त हो जाएगा। साथ ही टोकन मनी भी जब्त की जाएगी। संवाद