फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता रसोई: दस रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में आने वाले यात्रियों को सस्ता भोजन मुहैया कराने के लिए स्मार्ट सिटी के तहत पहल की जाएगी। महानगर में दो स्थानों पर जनता रसोई बनाई जाएंगी। जहां लोगों को आठ से 10 रुपये में भरपेट भोजन मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

महानगर में यूं तो तमाम होटल और भोजनालय हैं, लेकिन यहां का महंगा भोजन तमाम लोग नहीं कर पाते हैं। ऐसे में लोगों को सस्ता भोजन मुुहैया कराने के लिए स्मार्ट सिटी के तहत पहल की जाएगी। महानगर के मेडिकल कॉलेज और बस स्टैंड पर बनने वाली जनता रसोई में लोगों को सस्ता भोजन मुहैया कराया जाएगा। रसोई के परिसर में एक शौचालय और स्नानागार होंगे। साथ ही एक चेंजिंग रूम भी होगा। इसके साथ ही रसोई घर का संचालन निजी संस्था को सौंपा जाएगा। जो लोगों को सस्ता भोजन मुहैया कराएगी। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया कि जनता रसोई यात्रियों, तीमारदारों समेत तमाम लोगों के लिए मुफीद साबित होगी। इसे लेकर जगहों का चिंहित कर लिया गया है। जल्द ही काम शुरू होगा।
आधुनिक होगा महिला थाना
स्मार्ट सिटी के तहत महिला थाने को भी आधुनिक बनाया जाएगा। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से थाने की इमारत का पुननिर्माण करते हुए तमाम व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसे लेकर भी स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने डीपीआर तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें