फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: डीएम कार्यालय से होगी जनता दर्शन की सीधी निगरानी

Thu, 25 Jun 2026 02:16 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। डीएम गौरांग राठी ने बुधवार कलेक्ट्रेट कक्ष में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान भूमि विवाद, राजस्व प्रकरण, पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई की लाइव मॉनिटरिंग अब कार्यालय होगी।
विज्ञापन

उन्होंने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को रोजाना सुबह 10-12 बजे कार्यालय में उपस्थित रहकर समस्याएं और शिकायतों सुनने के निर्देश दिए।
इस जनसुनवाई की बृहस्पतिवार से जूम वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सीधी निगरानी होगी। उन्होंने कहा सभी अधिकारी मौके पर जाकर समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराएं। मुकदमेबाजी से बचने के लिए दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह-समझौते से राह निकालने की सलाह दी। डीएम ने शिकायत निस्तारण में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, एडीएम (नमामि गंगे) योगेंद्र कुमार, ई -डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आकाश रंजन, वरिष्ठ सहायक शिवाकांत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें