फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शादी से लौटकर युवक ने जहर निगलकर दी जान

Thu, 25 Jun 2026 02:16 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शादी से घर लौटने के कुछ देर बाद ही युवक ने जहर निगल लिया। अचेत हाल में उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी मौत हो गई। परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मऊरानीपुर कैमाई गांव निवासी वीर सिंह राजपूत (32) पुत्र रामकिशोर राजपूत की शादी 7 साल पहले पूजा से हुई थी। परिवार में दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि वह पत्नी पूजा और सास निर्मला को लेकर रिश्तेदारी की शादी में बरौरी गांव गया था। मंगलवार शाम को सभी घर लौट आए थे। बुधवार सुबह उसने बाहर जाकर जहर निगल लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग झाड़-फूंक कराने लगे। आराम न मिलने पर उसे अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उसके जहर निगलने की बात बताई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक जहर निगलने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें