एसी बसों का किराया 28 फरवरी तक हुआ कम
झांसी। यूपी रोडवेज की वातानुकूलित (एसी) जनरथ बसों का किराया 28 फरवरी तक कम कर दिया है। इससे सर्दी में कानपुर व लखनऊ आवागमन से यात्रियों की जेब पर कम बोझ पड़ेगा।
सर्दी में वातानुकूलित बसों में यात्रियों की आवाजाही कमी हो जाती है। इससे यूपी रोडवेज ने 3x2 सीट की बस का किराया 1.45 रुपये प्रति किलोमीटर तथा 2x2 सीट की बस का किराया 1.60 रुपये प्रति किमी कर दिया है। इससे सर्दी के मौसम में वातानुकूलित बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
प्रधान प्रबंधक (संचालन) अंकुर विकास ने बताया कि संभावित लोड फैक्टर में गिरावट के मद्देनजर 25 दिसंबर से 28 फरवरी तक किराये में छूट का प्रावधान किया है। क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि यात्रियों का पर्याप्त लोड बना रहे इसके लिए किराया कम किया गया है। झांसी से कानपुर का किराया पहले 480 रुपये था जो अब 433 रुपये हो गया है। लखनऊ का किराया 650 रुपये था जो अब 585 रुपये हो गया है। ब्यूरो