फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गले पर कुल्हाड़ी रखकर बुजुर्ग से किया दुष्कर्म, बगल वाले खेत की कर रही थी रखवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

सिजारी बम्होरी। लहचूरा थानांतर्गत एक गांव में युवक ने बुजुर्ग महिला के गले पर कुल्हाड़ी रखकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद युवक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद युवक की तलाश शुुरू कर दी है।



पुलिस के मुताबिक 62 वर्षीय महिला जंगल किनारे स्थित अपने खेत पर फसल की रखवाली कर रही थी। दोपहर तीन बजे गांव का ही घासीराम अहिरवार (40) आया और बुजुर्ग महिला को दबोच लिया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके गर्दन पर कुल्हाड़ी रख दी। उसके बाद उसने महिला के साथ खेत में ही दुष्कर्म किया। घटना के बाद बुजुर्ग महिला किसी तरह वहां से अपने घर पहुंची और परिजन को आपबीती सुनाई। परिजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि पीड़ित महिला व आरोपी के खेत अगल-बगल में स्थित हैं। दोनों खेत बंटाई पर लिए हुए हैं। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें