फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानकी ने राम को पहनाई वरमाला

Fri, 12 Oct 2018 02:18 AM IST
amarujala
विज्ञापन
ram, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
बड़ा बाजार की रामलीला में बृहस्पतिवार को धनुष यज्ञ व लक्ष्मण-परशुराम के मध्य संवाद का मंचन हुआ। शिव धनुष के भंग होते ही सीता जी ने अवध के राजकुमार राम को वरमाला पहना दी। देवताओं ने आकाश से पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन


मिथिला नरेश जनक का प्रण था कि जो शिव धनुष भंग करेगा, उससे वह अपनी पुत्री सीता का विवाह करेंगे। स्वयंवर में कोई भी राजा धनुष को हिला तक नहीं पाता है। लेकिन भगवान राम धनुष को भंग कर देते हैं, जिससे जबरदस्त आवाज होती है। वहीं, पुष्प वर्षा के बीच सीता जी श्रीराम को वरमाला पहनाती है। इस दौरान दर्शक जय जय सीताराम के जयकारें लगाते हैं। वहीं, शिव धनुष के टूटने से परशुराम जी राजा जनक के दरबार में पहुंचते हैं और यहां उनका लक्ष्मण से वाद विवाद होता है।

इस दौरान वह राम के दर्शन पाकर वापस लौट जाते हैं। मंचन के कलाकारों में यश वर्मा ने राम की, यश कंचन ने सीता जी की, सत्यम बंसल ने रावण की, यशोवर्धन ने परशुराम की, चैतन्य गुप्ता ने विश्वामित्र की भूमिका निभायी। इस अवसर पर महापौर रामतीर्थ सिंघल, अनिल अग्रवाल चौधरी, शालिगराम राय, भरत राय, अरुण द्विवेदी, रवि तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें