फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला, शव को रास्ते में फेंका

विज्ञापन
बरुआसागर में जमीन के विवाद में भाई की हत्या कर दी। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
जमीन के विवाद में भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला, शव को रास्ते में फेंका
विज्ञापन

बरुआसागर (झांसी)। बृहस्पतिवार की रात जमीन के विवाद को लेकर मोहल्ला मातवाना निवासी एक व्यक्ति ने खेत पर सो रहे अपने छोटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को रास्ते में फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी फरार है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर पहलवान (40) का अपने दो भाइयों से जमीन बेचने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार बड़े भाई गिरेंद्र कुशवाहा ने पहलवान को जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर विवाद शांत करा दिया। रोजाना की तरह पहलवान सिंह रात नौ बजे खेत पर सोने के लिए चला गया। आरोप है कि रात करीब 12 बजे गिरेंद्र कुशवाहा खेत पर पहुंचा और कुल्हाड़ी से हमला कर पहलवान सिंह की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बरुआसागर के फु टेरा नोटक्षीर क्षेत्र के पास रास्ते में फेंक दिया। सुबह लोगों ने पहलवान का शव पड़ा देखा। यह देख हड़कंप मच गया। कई लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर परिवार के सदस्यों के अलावा पुलिस भी पहुंच गई। खेत पर पेड़ के नीचे बिछे पलंग पर खून पड़ा पाया गया। कुएं के पास बिस्तर पड़ा था। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी टहरौली विवेक सिंह ने बताया कि पहलवान तीन भाई हैं। जमीन के विवाद में हत्या की गई है। पहले पलंग पर कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या की गई, बाद में शव को फेंका गया। इस मामले में पहलवान के पुत्र नरेंद्र कुशवाहा ने ताऊ गिरेंद्र कुशवाहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गिरेंद्र फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। दूसरे भाई से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें