फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शराब पीकर हंगामा करने पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रामनगर कॉलोनी के सामने स्थित कलारी से शराब पीकर मोहल्ले में हंगामा करने वालों से आजिज आकर लोगों ने शनिवार को सड़क पर जाम लगाया। प्रदर्शनकारियों में शामिल महिलाओं ने बताया कि कई शराबी नशे में उनसे अभद्रता करते हैं। बच्चों को मारते पीटते हैं। एक घंटे तक लगे जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
शहर के गल्ला मंडी रोड स्थित ऑफिसर हॉस्टल के पास रामनगर, नई कॉलोनी, बंशीपुरा एवं आसपास के कई मोहल्लों में शुक्रवार रात दो शराबियों ने महिलाओं व बच्चों से मारपीट की थी। मोहल्लेवासियों ने शनिवार को दोपहर करीब एक बजे सड़क पर नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। सीओ सदर अभय नारायण राय ने लोगों को शांत करते हुए मामले की जानकारी ली तो मोहल्ले वालों ने बताया कि कॉलोनी के सामने देसी शराब का ठेका होने के कारण सारे दिन वहां शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को शराबी मोहल्ले में आकर हंगामा करते हैं। विरोध करने पर हाथापाई पर उतारू हो जाते हैं। सीओ ने कहा कि यदि किसी ने अभद्रता की है तो तहरीर दें। रिपोर्ट दर्ज कराकर उन्हें जेल भेजेंगे। लोगों ने कहा कि देसी शराब का ठेका (कलारी) को कहीं और शिफ्ट करा दिया जाए, जिससे वे लोग सुकून से रह सकें। सीओ ने कहा कि इस संबंध में वह उच्चाधिकारियों से बात कर कुछ कह सकेंगे। फिलहाल शाम को यहां पुलिस गश्त करेगी, जिससे उन लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। मोहल्ले के लोगों ने एसपी को ज्ञापन देकर शराब की दुकान बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें