फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल कलश स्थापना महोत्सव में गूंजे जयकारे

विज्ञापन
आशीष प्रदान करते जैन मुनि आदित्य सागर महाराज।
विज्ञापन
झांसी। नगरा के महावीर दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में रविवार को मंगल कलश स्थापना महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मुनि आदित्य सागर महाराज के चातुर्मास का शुभारंभ हुआ। पांच महीने मुनिश्री ससंघ मंदिर में प्रवास करेंगे। साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

मंगल कलश स्थापना महोत्सव के मौके पर सुबह मंदिर में जिनाभिषेक और पूजन का आयोजन किया गया। इसके बाद पंचायत समिति के अध्यक्ष ऋषभ जैन और महामंत्री प्रवीण जैन, प्रकाश चंद्र जैन ने दीप प्रज्वलन किया। मंगल कलश की बोली लेने का सौभाग्य प्रमिला जैन नगरा को मिला। आशीष जैन ने शास्त्र भेंट किया। इस मौके पर मुनि आदित्य सागर महाराज ने कहा कि चातुर्मास काल में जैन मुनि विहार नहीं करते। इस दौरान एक स्थान पर प्रवास कर धर्म प्रभावना की जाती है। क्षुल्लक अजय सागर महाराज ने भी श्रद्धालुओं को आशीष प्रदान किया। इस मौके पर चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष विवेक जैन, प्रदीप जैन कोकी, विनम्र जैन, आशीष जैन, विमल जैन, अमित जैन, महेश चंद्र जैन, अनिल जैन, पंकज जैन, आयुष जैन, नेमिचंद्र जैन, ज्ञान जैन समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें