फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गर्मी में उबल रहीं जेल की बैरकें.. 135 बंदी फंगल इंफेक्शन का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। भीषण गर्मी का यह मौसम कारागार में बंदियों के लिए किसी मुसीबत से कम साबित नहीं हो रहा है। जेल के अंदर इन दिनों क्षमता से करीब दोगुना बंदी हैं। जिस बैरक में 45 बंदी होने चाहिए वहां सत्तर- अस्सी को रखा जा रहा है। इस वजह से उनमें गर्मी जनित बीमारियां फैल रही हैं। सबसे अधिक फंगल इंफेक्शन से बंदी परेशान हैं। जेल के अंदर करीब 135 बंदी फंगल इंफेक्शन से ग्रस्त बताए जा रहे हैं।
जिला कारागार की क्षमता 600 बंदी रखने की है लेकिन, इन दिनों यहां की 13 बैरकों में करीब 1100 बंदी रखे गए हैं। एक बैरक में 45 बंदी रखने का प्रावधान है, लेकिन, संख्या अधिक होने से 70 से अधिक बंदी रखने पड़ रहे हैं। बैरक में भीड़ होने से बंदी गर्मी से बेहाल हैं। रात के समय बंदियों की नींद उड़ गई है। सोने के लिए इनको सही से पैर फैलाने व करवट लेने की जगह भी नहीं मिल पाती। बैरकों में लगे पंखे रात में भी गर्म हवा फेंकते हैं। इससे बंदी रात में ठीक से सो भी नहीं पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बैरकों में अधिक संख्या में बंदियों के होने से उनमें बीमारियां फैल रही हैं। इन दिनों सबसे अधिक फंगल इंफेक्शन फैल रहा है हालांकि इनको कारागार समेत जिला अस्पताल में भी इलाज के लिए भेजा जाता है। वहीं, वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि गर्मी को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्थाएं कराई गई हैं। बीमार बंदियों का समय पर उपचार भी कराया जाता है।

इनसेट
इतने बंदियों का अस्पताल में चल रहा इलाज
फंगल इंफेक्शन- 135
दंत रोग से पीड़ित- 10
हड्डी रोग- 11
हाइपरटेंशन- 13
डायबिटीज- 16
जोड़ों के दर्द- 25
डायरिया, उल्टी,दस्त- 15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें