झांसी में बृहस्पतिवार की दोपहर पारीछा पावर प्लांट के पास कुख्यात माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके शूटर गुलाम के मुठभेड़ में ढेर होने की जानकारी होने पर वहां आसपास के काफी लोग पहुंच गए थे।
इस दौरान मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने उन्हें रोका और मौके से दूर किया। इसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ स्थल के करीब जाने से लोगों को रोकना शुरू कर दिया था।