झांसी। एनकाउंटर के दौरान असद अहमद ने एसटीएफ पर ब्रिटिश बुलडॉग रिवाल्वर से फायर झोंके थे। जबकि, उसके साथी गुलाम ने विदेशी वाल्थर पी 88 पिस्टल से फायरिंग की थी। एसटीएफ की टीम में शामिल दो कमांडो के पास भी स्वचालित हथियार थे। कमांडो ने इन्हीं हथियारों से जवाबी फायरिंग की थी, जिससे असद और गुलाम मारे गए। एसटीएफ ने उनके यह हथियार बरामद कर लिए हैं। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई है। ब्यूरो
एसटीएफ ने गोपनीय रखी कार्रवाई
झांसी। एसटीएफ को असद अहमद और गुलाम के झांसी से होकर गुजरने की एकदम सटीक सूचना मिली थी। इस पर एसटीएफ की टीम ने बीती रात से ही यहां डेरा डाल लिया था। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस तक को नहीं दी गई थी। एनकाउंटर में दोनों के मारे जाने के बाद स्थानीय पुलिस को इसका पता चला। बाद में एसएसपी राजेश एस व अन्य पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का जायजा लिया। ब्यूरो