फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जय भारत अकादमी ने फैमिली बधखालसा को दी शिकस्त

विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में आयोजित अ​स्मिता नार्थ&nbsp
विज्ञापन
झांसी। जय भारत हॉकी अकादमी, कुरुक्षेत्र ने हॉकी फैमिली बधखालसा, सोनीपत को 6-3 से हराकर बृहस्पतिवार को यहां शुरू हुई अस्मिता नाॅर्थ जोन सब-जूनियर/जूनियर महिला हॉकी लीग में जीत से आगाज किया। यह टूर्नामेंट भारतीय खेल प्राधिकरण और हॉकी इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर प्रदेश हॉकी, जिला प्रशासन झांसी और क्षेत्रीय खेल कार्यालय के संयुक्त समन्वय से मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने उत्तर प्रदेश हॉकी टीम की बालिका खिलाड़ियों को किट वितरित की। उन्होंने खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के कोषाध्यक्ष रोहित पांडेय मुख्य अतिथि, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी परमिंदर सिंह, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खांडेकर, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी इब्राहिम खान, हिकमत उल्ला खां, अशोक ओझा और सुनील शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें