फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत, खुदकुशी की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बबीना थानांतर्गत झांसी-भोपाल रेल मार्ग पर बृहस्पतिवार को अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

बबीना थानांतर्गत गांव मोटा खैलार निवासी राकेश प्रजापति मजदूरी करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटी व बेटा। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। बेटा पढ़ता है और दूसरे नंबर की साइना (17) कक्षा आठ तक पढ़ी थी। बताते हैं कि सुबह साइना ने छत से कूदने का प्रयास किया था। इसके बाद करीब नौ बजे वह शौच के लिए जाने की बात कहते हुए घर से चली गई। कुछ समय बाद परिजनों को पता चला कि साइना का क्षत-विक्षत शव झांसी-भोपाल रेल लाइन पर पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राहुल राठौर ने बताया पता चला है कि साइना के रिश्ते की बात चल रही थी, जिससे वह व्यथित थी। युवती द्वारा आत्महत्या करने के हिसाब से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें