फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के घेरे में आईं एकमुश्त भुगतान करने वाली दस पंचायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कार्यकाल खत्म होने के आखिरी दिनों में ग्राम पंचायतों ने भारी-भरकम भुगतान किए। आखिरी समय में हुए भुगतान में अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही। ऐसे में उन दस ग्राम पंचायतों की जांच शुरू कराई गई है, जहां आखिरी दिनों में सर्वाधिक भुगतान किए गए। इन पंचायतों से भुगतान से संबंधित बिल-बाउचर समेत दूसरे दस्तावेज मंगवाए गए हैं। जांच के दायरे में आई पंचायतों ने करोड़ों रुपये का भुगतान अंतिम कुछ दिनों के भीतर कर दिया।
विज्ञापन

जनपद की सभी 496 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर को खत्म हो गया। कार्यकाल खत्म होने से पहले तकरीबन सभी पंचायतों ने अपनी देनदारी चुकाने को भारी-भरकम भुगतान किए। खास तौर से आखिरी सप्ताह में पंचायतों ने अप्रत्याशित तेजी दिखाई। आखिरी तीन दिनों में सबसे अधिक भुगतान हुआ। इस दौरान सार्वजनिक शौचालय, पंचायत भवन, स्कूल सुंदर बनाने समेत अन्य कार्यों के लिए भुगतान किए गए। बताया जा रहा 25 दिसंबर को भुगतान के लिए जनपद में ही 50 हजार से अधिक एफटीओ (फंड ट्रांसफर आर्डर) तैयार हुए। इस तरह कार्यकाल खत्म होने के तीन दिन के भीतर कुल करीब 55 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया। आखिरी दिनों में इस तरह हुए भुगतान संदेह के घेरे में आ गए। पंचायती राज विभाग ने 21-25 दिसंबर के बीच हुए भुगतान की पड़ताल के निर्देश दिए हैं। जनपद में दस ग्राम पंचायतें चिह्नित कर ली गईं। इन ग्राम पंचायतों ने जिनके भुगतान किए उनके सभी दस्तावेज तलब कर लिए गए हैं। जांच के दौरान सभी बिल-बाउचरों का भी मिलान कराया जाएगा। गड़बड़ी मिलने की दशा में तत्कालीन ग्राम प्रधान एवं सचिव पर गाज गिरना भी तय है।
इन दस ग्राम पंचायतों ने किए भारी-भरकम भुगतान
सेयारी 7073316 रुपये
देवरी सिंहपुरा 5325955 रुपये
पारीछा 4197173 रुपये
रक्सा 3366464 रुपये
सकरार 3178211 रुपये
चिरगांव ग्रामीण 3074745 रुपये
गुड़ा 2865951 रुपये
कैरोखर 2469425 रुपये
तालरमन्ना 2384848 रुपये
पूंछ 2297714 रुपये
शासन जांचेगा अधिक भुगतान के मामले
जनपद में सेयारी ग्राम पंचायत ने 21-25 दिसंबर के बीच सबसे अधिक 70 लाख रुपये का भुगतान किया। जिन पंचायतों में बड़े भुगतान हुए उनकी जांच शासन स्तर से कराई जाएगी। इसके लिए जनपदों से बिल-बाउचर समेत दूसरे दस्तावेज मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें