फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : रोबोटिक्स तकनीकी से वेल्डिंग का ले सकते प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आधुनिक तकनीकी का प्रशिक्षण देने के लिए तीन नये व्यवसाय शुरु किए गए हैं। आधुनिक मशीनों से छात्र-छात्राओं को इलेक्ट्रिक वाहन, रोबोटिक्स तकनीक एवं मोटर व्हीकल का प्रशिक्षण किया जा रहा है। इससे छात्र-छात्राओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न प्रकार के 25 ट्रेड संचालित हैं। इनमें पिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, वायरमैन, प्लंबर, बैल्डर, ड्राफ्टमैन सिविल एवं मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रोनिक मैकेनिक, स्वीइंग टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइन आदि व्यवसाय में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। वहीं आधुनिक तकनीकी का प्रशिक्षण देने के लिए ई-व्हीकल के तीन कोर्स शामिल किए गए हैं। इनमें मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक इलेक्टि्रक व्हीकल, इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्यूफेक्चरिंग टेक्नीशियन के एक वर्षीय और दो वर्षीय पाठ्यक्रम हैं। इनमें छात्र-छात्राओं को ई-व्हीकल निर्माण करना, मेंटेनेंस, फिटिंग करना आदि सिखाया जाता है। वहीं रोबोटिक्स तकनीक से वेल्डिंंग करने का प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें