फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आईटीआई अंडरब्रिज में भरा बारिश का पानी, बढ़ रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण इन दिनों नदी, नाले उफनाए हुए हैं। वहीं, शहर में कई स्थानों पर गलियां और सड़कों पर भी जलभराव है। लगातार बारिश के कारण जनजीवन काफी प्रभावित रहा। वहीं, रेलवे के अंडरब्रिजों में भी पानी भरने से लोगों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

महानगर के आईटीआई अंडरब्रिज में बारिश का पानी भरने के कारण लोगों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इस क्षेत्र में आईटीआई और गुरु हरकिशन महाविद्यालय होने कारण छात्र-छात्राओं को भी आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। यहां से सिद्वेश्वर नगर, आईटीआई, लहरगिर्द, सीपरी बाजार के लोगों का आना-जाना भी होता है। अंडरब्रिज में जलभराव के बीच गाड़ियां निकालनी पड़ रही हैं और जरा से संतुलन बिगड़ने से गिरकर घायल हो रहे हैं। वहीं, गाड़ियां भी खराब हो रही हैं। जलभराव के कारण पैदल और रात में निकलना काफी दूभर हो गया है।
विज्ञापन


वर्जन -
दिन में कई बार निकलना पड़ता हैं लेकिन अंडरब्रिज में पानी भरा होने के कारण काफी परेशानी हो रही है। गाड़ियां भी पानी में डूब जाती है। - जितेंद्र गुप्ता
विज्ञापन

बारिश का पानी अंडरब्रिज में भर गया लेकिन बारिश बंद होने के बाद भी पानी को रेलवे द्वारा नहीं निकाला जा रहा है। जिससे आने जाने में परेशानी हो रही है। - अभिषेक

वर्जन
रेवले अंडरब्रिजों में जहां भी जलभराव की समस्या आ रही हैं, वहां पानी की निकासी की व्यवस्था की जा रही है। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें