फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में भी मिलेगा ड्रोन व सोलर टेक्नीशियन का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में विद्यार्थियों को ड्रोन व सोलर टेक्नीशियन ट्रेड के तहत प्रशिक्षण मिलेगा। इससे उन्हें रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। संस्थान ने इन दोनों ट्रेड के प्रस्ताव निदेशालय भेजे हैं। स्वीकृत होते ही प्रशिक्षण के लिए अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

इन दिनों बिजली व पेट्रो उत्पादों का संकट और इनके बढ़ते दामों के कारण उद्योग क्षेत्र में सौर ऊर्जा संयंत्रों की काफी मांग बढ़ रही है। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से फोटोग्राफी एवं निगरानी के लिए ड्रोन की उपयोगिता भी लगातार बढ़ रही है। सरकार के न्यू एज कोर्स के अंतर्गत ड्रोन व सोलर टेक्नीशियन में विद्यार्थी हुनरमंद बनें और उन्हें रोजगार जल्द से जल्द उपलब्ध हो। इसके लिए आईटीआई ने इन दो टेक्नीशियन ट्रेडों के प्रशिक्षण संचालन के लिए निदेशालय प्रस्ताव भेजे हैं।
अनुदेशक पंकज तिवारी के अनुसार सोलर टेक्नीशियन का कोर्स एक साल का है। ड्रोन टेक्नीशियन का प्रशिक्षण छह माह का रहेगा। आईटीआई के प्राचार्य राजकुमार शाक्य के अनुसार प्रस्ताव भेजे गए है, निदेशालय से स्वीकृत होते ही अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और प्रशिक्षण के उपरांत विद्यार्थियों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें