फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर खड़ी की आइसोलेशन ट्रेन, कोरोना मरीज बढ़ने पर ठहराया जाएगा

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म छह पर खड़ी आइसोलेशन ट्रेन।
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म छह पर आइसोलेशन ट्रेन को खड़ा कर दिया गया है। जरूरत पड़ने पर इस ट्रेन में लगे दस कोचों में कोरोना पीड़ितों को रखा जाएगा। ट्रेन में दो एसी, छह स्लीपर व दो जनरल कोच लगे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते किसी भी अप्रत्याशित स्थिति का सामना करने के लिए रेलवे ने अपने डिब्बों में आइसोलेशन वार्ड तैयार किए हैं। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी के कोचिंग डिपो में 20, कोच मरम्मत कारखाने में 50, कोचिंग डिपो प्रयागराज में 20 व कोचिंग डिपो आगरा में 20 कोचों को आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। इन्हीं में से दस कोच की एक ट्रेन को प्लेटफार्म छह पर खड़ा कर दिया गया है। सामान्य व स्लीपर कोच की खिड़कियों पर मच्छर जाली लगा दी गई है। कोच के अंदर प्लास्टिक के पर्दे व शौचालय में मग, बाल्टी रख दिए गए हैं। प्रत्येक कोच में 8 आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं, जिसमे प्रत्येक वार्ड में आपातकालीन स्थिति में एक व्यक्ति को रखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें