फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में भी बना आइसोलेशन वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला महिला अस्पताल में भी कोरोना वायरस से निपटने के लिए दो बेड़ों का आइसोलेशन वार्ड को बनाया गया है। इस दौरान किसी भी गर्भवती महिला में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर तुरंत ही मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वैसे तो रोजाना तीन सौ से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। जिनमें अधिकतर गर्भवती महिलाएं होती हैं। लेकिन कोरोना वायरस के चलते अस्पताल की ओपीडी पर रोक लगा दी गई है। लेकिन इमरजेंसी ओपीडी को चालू रखा गया है। वहीं आम दिनों में रोजाना दस से पंद्रह प्रसव कराए जाते हैं। अस्पताल में गर्भवती महिला में कोरोना वायरस के लिए अस्पताल में दो बेड़ों का आइसोलेशन वार्ड बनाया दिया गया है। इस संबंध में अस्पताल की सीएमएस डॉ. वसुधा अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए आइसोलेशन वार्ड को बनाया गया है। किसी भी मरीज में कोरोना के लक्षण मिलने पर तुरंत ही आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें