फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसाई टोला में पानी के लिए हाहाकार, अफसर नहीं दे रहे ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के वार्ड नंबर पांच ईसाई टोला में पानी का संकट गहरा गया है। जलस्तर नीचे चला जाने के कारण अधिकांश हैंडपंप या तो सूख गए हैं या फिर इनमें इतना कम पानी आ रहा है कि एक बाल्टी भरने में ही पंद्रह मिनट लग जाते हैं। यह स्थिति पूरे वार्ड की है। इस कारण यहां पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। आसपास पानी का इंतजाम नहीं होने के कारण लोग श्मशान घाट के पास लगे हैंडपंप से पानी भर रहे हैं। वार्ड की आबादी लगभग बीस हजार है। इस क्षेत्र में सुम्मेर नगर, शास्त्री नगर, ईसाई टोला, कमल सिंह कॉलोनी, इकबाल नगर, नूर नगर, बिहारीपुरा, गणेश कॉलोनी व आंबेडकर नगर कॉलोनी क्षेत्र आते हैं। इकबाल नगर क्षेत्र में करीब 25 हैंडपंप हैं, लेकिन 23 हैंडपंप ऐसे हैं जो ड्राई हो गए हैं। अब इनमें पानी नहीं आता। लोगों के घरों में भी बोरिंग है लेकिन वह भी सूख गई है। नलों के लिए क्षेत्र में पाइपलाइन डाली जा रही है। ऐसे में लोगों को प्यास बुझाने के लिए एकमात्र हैंडपंप का सहारा है। पानी की टंकी का निर्माण हो रहा है लेकिन कोरोना काल लग जाने के कारण काम बंद है।
विज्ञापन

मोहल्ले में पानी नहीं होने के कारण पांच सौ मीटर दूर श्मशान घाट के पास हैंडपंप से पानी लाते हैं। इसके अलावा अन्य कोई सहारा नहीं है। यदि पानी का टैंकर आने लगे तो काफी सुविधा हो जाएगी। - बृजकिशोर
नगर निगम और जलसंस्थान की ओर से पानी की कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। क्षेत्र में टैंकरों से पानी भेजने की जरूरत है। बार- बार मांग करने के बाद भी टैंकर नहीं आ रहे हैं। इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

- अजीम
टंकी अधूरी पड़ी है। अभी पाइपलाइन डाली जा रही है। नल कब शुरू हो पाएंगे, कहना मुश्किल है। कम से कम टैंकर शुरू हो जाएं तो कुछ तो राहत मिल ही जाएगी। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
- दीनदयाल
पानी के टैंकर के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन, ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लगता है कि अब प्रदर्शन करना पड़ेगा। इसके बाद ही समस्या का समाधान किया जाएगा। पानी के बिना वार्ड की जनता बहुत परेशान है। - सिद्धार्थ अहिरवार, पार्षद
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
पार्षद सिद्धार्थ अहिरवार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि क्षेत्र का जलस्तर काफी कम हो गया है। इस कारण हैंडपंप सूख गए हैं। क्षेत्र में पानी की समस्या है। दूर- दूर से पानी लाना पड़ता है। ईसाई टोला क्षेत्र में पांच टैंकरों से पानी सप्लाई किया जाना जरूरी है, तभी जनता को राहत मिल सकती है। उन्होंने इकबाल नगर, नूर नगर, बिहारीपुरा और ईसाईटोला में पानी के टैंकर भिजवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें