फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे बोर्ड ने झांसी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली लंबी दूरी की आठ ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार से परिचालन की तिथियां अग्रिम आदेश तक के लिए प्रभावी हो गई हैं।
विज्ञापन

झांसी होकर गुजरने वाली 09313 डाउन इंदौर- पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30 जून से 30 अगस्त तक तथा 09314 अप पटना- इंदौर स्पेशल ट्रेन का परिचालन दो जुलाई से एक सितंबर तक बढ़ा दिया है। इसी प्रकार 09321 डाउन इंदौर- पटना को 26 जून से 28 अगस्त तक, 09322 अप को 28 जून से 30 अगस्त तक, 05023 डाउन गोरखपुर- यशवंतपुर स्पेशल साप्ताहिक 06 जुलाई से अगली सूचना तक, 05024 अप यशवंतपुर- गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 08 जुलाई से अगली सूचना तक, 09057 डाउन उधना- मंडुवाडीह साप्ताहिक स्पेशल 25 जून से 27 अगस्त तक जबकि 09058 अप मंडुवाडीह साप्ताहिक स्पेशल 27 जून से 29 अगस्त तक परिचालन बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें