फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: इरीगेशन, टीचर्स वॉरियर, यूपीपीसीएल टीचर ब्लैक पैंथर ने मैच में मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

झांसी। मीनेश प्रीमियर क्रिकेट लीग में बुधवार को निर्धारित 15 ओवर के चार मैच खेले गए। इनमें इरीगेशन विभाग, टीचर्स वॉरियर, यूपीपीसीएल और टीचर ब्लैक पैंथर ने जीत दर्ज की।
सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में इरिगेशन विभाग की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन लक्ष्य दिया। लक्ष्य को पार करने उतरी आरसीएनके की टीम केवल 144 रन ही बना सकी और 43 रन से मैच हार गई। प्लेयर ऑफ द मैच वसीम अहमद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में झांसी टीचर्स वॉरियर ने 262 रन बनाए। वहीं स्टोर इलेवन की पूरी टीम 117 रन पर ही सिमट गई और 145 रन के बड़े स्कोर से हार गई। प्लेयर ऑफ द मैच रवि कुशवाहा रहे।तीसरे मुकाबले में यूपीपीसीएल की टीम ने पहले खेलते हुए 166 रन बनाए। जवाब में ट्रेन मैनेजर टाइगर की पूरी टीम केवल 58 रनों पर ऑल आउट हो गई। प्लेयर ऑफ द मैच शिवम सिंह रहे।
चौथे मैच में टीचर ब्लैक पैंथर की टीम ने पहले खेलते हुए 139 रन का स्कोर बनाया। भेल इलेवन की टीम ने शानदार पारी खेली लेकिन 6 रन से हार गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें