फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मार्कशीट सत्यापन में फर्जीवाड़ा की जांच शुरू, नौ कर्मचारी तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में मार्कशीट सत्यापन में हुए फर्जीवाड़े की जांच समिति ने शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उसके अनुसार समिति ने नौ कर्मचारियों को तलब किया है। शुक्रवार को भी समिति की बैठक होगी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में मार्कशीट सत्यापन में एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है, जो कि विधि में प्रवेश लेने वाले एक छात्र से जुड़ा है। छात्र ने करीब 24 साल पहले एलएलबी अंतिम वर्ष की परीक्षा दी थी। बताया गया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से कराए गए सत्यापन के दौरान पहले छात्र का फेल होने, फिर रिजल्ट अपूर्ण होने और चार महीने पहले पास होने की रिपोर्ट भेज दी गई।
बीयू प्रशासन के संज्ञान में मामला आया तो फिर जांच समिति का गठन किया गया। बृहस्पतिवार को समिति की बैठक हुई। समिति की शुरुआती जांच में इस प्रकरण से नौ कर्मचारियों का जुड़ाव सामने आया है। अभी सभी कर्मचारियों को कमेटी ने तलब कर लिया है। इन सभी कर्मचारियों के बयान लिए जाएंगे। वहीं, समिति आगे की जांच के लिए शुक्रवार को भी बैठक करेगी। वहीं, कुलसचिव विनय कुमार सिंह का कहना है कि समिति की रिपोर्ट के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें