फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सिग्नल फेल होने से पौने दो घंटे ठप रहा ग्वालियर-झांसी रेल मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अप लाइन का सिग्नल फेल हो जाने से बुधवार शाम को ग्वालियर-झांसी रेल मार्ग पौने दो घंटे तक ठप रहा। इस दौरान ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर रेलवे कर्मचारियों ने सिग्नल को ठीक किया।
विज्ञापन

बुधवार शाम 4:15 बजे दतिया रेलवे स्टेशन पर अप लाइन का सिग्नल फेल हो गया। इसके चलते ग्वालियर की ओर से आ रहीं ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गईं। जानकारी मिलने पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने सिग्नल की मरम्मत का काम शुरू किया। करीब पौने दो घंटे बाद शाम छह बजे सिग्नल दुरुस्त किया गया। इसके चलते ग्वालियर की ओर से झांसी आ रही उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस डबरा स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं गीता जयंती एक्सप्रेस भी ग्वालियर स्टेशन पर खड़ी रही। सिग्नल सही होने के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया।

निरस्त रहेगी गरीब रथ एक्सप्रेस
झांसी। बिलासपुर मंडल के अनूपपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेन संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस 11 जनवरी और 15 जनवरी को निरस्त रहेगी। साथ ही 12536 रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस 12 और 16 जनवरी को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें