फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन घटनाओं के खुलासे कब होंगे कप्तान सहब

विज्ञापन
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
विज्ञापन
झांसी। जिले में अधिकांश आपराधिक घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं हो सका। कई वारदातें ऐसी हैं, जिनके सुराग तक पुलिस नहीं जुटा सकी। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। ऐसे में लोगाें का पुलिस से विश्वास उठने लगा है। अब पीड़ितों को नए डीआईजी व एसएसपी से इन मामलों के खुलासे की उम्मीद हैं।
विज्ञापन

जिले में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधी मौज काट रहे हैं। यही वजह है कि जिले में आए दिन घटनाएं भी हो रही हैं, लेकिन अपराधी पुलिस के हाथ नहीं आ रहे हैं। जिले की पुलिस खुलासे करने में पूरी तरह फेल है। पिछले दिनों झांसी दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जिले की कानून व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई थी, लेकिन जिले में इसका कोई नजर असर नहीं आ रहा है। पुलिस का मुखबिर तंत्र भी कमजोर बना हुआ है। पुलिस को घटनाओं से पहले और घटनाओं के खुलासे में मुखबिरों की मदद नहीं मिल पा रही है। कई घटनाएं तो विवेचनाओं के बोझ तले दबी हुई हैं।
कागजों में दी गई दबिश
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसने अपनी पूरी ताकत ही घटनाओं के खुलासे में लगा दी है। पुलिस ने कई जिलों में दबिश दी, लेकिन यह सारी कवायद कागजों तक सीमित रहीं। जितनी मेहनत पुलिस ने कागज को भरने में की, उसकी आधी धरातल पर करते तो शायद अब तक बदमाश पकड़ में आ चुके होते।
विज्ञापन

केस 1
- जुलाई 2016 में थाना नवाबाद स्थित चंदा होटल के पीछे रहने वाले दवा कारोबारी अनिल दरगड़ के घर भी बदमाशों ने डकैती डाली। परिजनों को बंधक बनाकर लाखों रुपये का माल लेकर भाग निकले थे।
केस 2
- 12 जनवरी 2019 को थाना टोड़ीफतेहपुर के रेवन गांव निवासी सराफा कारोबारी सुनील जोशी के घर बदमाश घुस गए थे। बदमाश सुनील व उनके पुत्र आकाश को गोली मारकर माल लूटकर भाग गए थे।
केस नंबर 3
- 30 मई 2019 को थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित मिशन कंपाउंड के निर्माणाधीन मकान में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई थी। डेढ़ साल बीतने के बाद पुलिस आज तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
केस नंबर 4
27 नवंबर 2020 को बंगरा क्षेत्र के कचनेव गांव स्थित तालपुरा के जंगल में 36 साल की महिला का अधजला शव मिला था। पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार करना तो दूर अब तक महिला की शिनाख्त भी नहीं करा सकी।
केस नंबर 5
5 दिसंबर 2020 को गरौठा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास झाड़ियों में एक महिला का अधजला शव मिला था। इसकी भी पुलिस आज तक शिनाख्त नहीं हो सकी। हत्या के बाद महिला को जलाकर फेंका गया था।
केस नंबर 6
23 जून 2020 को एक युवक की हत्या कर थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित भगवंतपुरा के जंगलों में लाश फेंककर बदमाश भाग गए थे। नौ माह बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने कागजों में दबिश दी है।
घटनाओं का खुलासे करने के लिए टीमें गठित हैं। कई पुरानी घटनाओं के खुलासे किए गए हैं। जो बकाया है, उनका जल्द खुलासा होगा। हर मामलों की समीक्षा की जा रही है। विवेक त्रिपाठी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें