सिद्धेश्वर मंदिर से अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती के उपलक्ष्य
झांसी। भगवान श्री राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती की पूर्व संध्या पर शंकर सिंह का बगीचा स्थित सहस्त्रबाहु मंदिर में रविवार को दीपदान, पूजन, महाआरती और प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम का आयोजन के. कलचुरि कलार सर्ववर्गीय समाज की ओर से किया गया। इस दौरान 261 दीप प्रज्ज्वलित कर मंदिर परिसर को रोशन किया गया।
जिलाध्यक्ष भारत भूषण राय ने कहा कि समाज के लोगों को भगवान सहस्त्रबाहु के विचारों और आदर्शों से अपने परिवारों को अवगत कराना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी भी उनसे प्रेरणा ले सके। मुख्य अतिथि कलचुरी जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय ने समाज के लोगों से एकजुट रहने और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजेंद्र राय, रामस्वरूप राय (कक्का), कृष्ण मुरारी राय, रामकृपाल राय, जुगल सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।