- सांसद बोले- शीलू ने परिश्रम, साहस और आत्मविश्वास की मिसाल पेश की
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। साउथ कोरिया में हुई अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पाने वाले झांसी की होनहार धाविका शीलू यादव को सांसद ने सम्मानित किया। उन्होंने शीलू को प्रोत्साहन राशि भी दी।
सांसद ने शीलू को बुंदेलखंड की गौरवशाली बेटी बताते हुए उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। कहा कि यह सम्मान न सिर्फ शीलू के लिए बल्कि पूरे बुंदेलखंड के लिए गर्व की बात है। कहा कि इस तरह की उपलब्धियां हमारी बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाती हैं। सांसद ने कहा कि शीलू जैसी बेटियां हमारे क्षेत्र की असली ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने परिश्रम, साहस और आत्मविश्वास की मिसाल पेश की है।