फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण बढ़ाने के लिए बनेगा साइंस पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
- बेसिक शिक्षा विभाग ने एक एकड़ भूमि की तलाश शुरू की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बेसिक शिक्षा विभाग के कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए साइंस पार्क बनेगा। इसके लिए शासन ने बीएसए को एक एकड़ जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण बढ़ाने के लिए इस पार्क का निर्माण कराया जा रहा है।
परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराने और विज्ञान की प्रकृति, प्रक्रियाओं और विधियों की समझ विकसित करने के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत विद्यालय, विकासखंड, जनपद स्तर पर क्विज प्रतियोगिता कराई जा रही है। साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी से लेकर मेधावी छात्र-छात्राओं का राज्य के अंदर और बाहर एक्सपोजर विजिट कराई जा रही है। अब झांसी समेत प्रदेश के 18 मंडल में साइंस पार्क की स्थापना की जानी है। बीएसए विपुल शिव सागर ने बताया कि साइंस पार्क के लिए एक एकड़ भूमि का चयन किया जाना है। जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





भू-स्थल चयन में ये जरूरी
चयनित भू-स्थल पूर्ण रूप से निर्विवादित और नि:शुल्क होगा।
स्थल का राष्ट्रीय अथवा राज्य राजमार्ग के पास होना जरूरी है ताकि, यहां पहुंचना आसान हो सके।
भू-स्थल शहर के मुख्य इलाकों के पास होगा। ताकि, साइंस पार्क का अधिक से अधिक विद्यार्थी और नागरिक भ्रमण कर सकें।
भू-स्थल चयन के लिए राजकीय इंटर कॉलेज/राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अथवा शहर में बने पार्क के पास की जगह को वरीयता दी जाएगी।


साइंस पार्क में ये होगा
साइंस पार्कों में बाल विज्ञान क्लब, विज्ञान मेले और स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) गतिविधियां भी होंगी। ताकि, बच्चे सिर्फ देखें ही नहीं, बल्कि कुछ नया भी कर सकें, सीख सकें और अपनी कल्पनाशक्ति को उड़ान दे सकें। इस पार्क में सौरमंडल की झलक, भूकंप सिम्युलेटर, न्यूटन का कैडल, मौसम केंद्र, ऊर्जा के नए माडल आदि की भी सुविधा रहेगी। यह पार्क न सिर्फ विज्ञान को रोचक बनाएंगे। बल्कि, विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, ट्रैफिक नियमों और आत्मरक्षा जैसी जरूरी बातों से भी जोड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें