फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य पद के लिए होगा इंटरव्यू

Mon, 06 Nov 2017 01:06 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
Jhansi Aducation News - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के छह शिक्षकों का शासन से बुलावा आया है। सूत्रों के अनुसार मौजूदा प्राचार्य द्वारा निजी कारणों पद छोड़ने का प्रस्ताव रखने के बाद अब शासन शिक्षकों के इंटरव्यू लेगा। इसके बाद नए प्राचार्य की नियुक्ति हो सकती है।
विज्ञापन

लगभग छह महीने पहले मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने तत्कालीन प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को पत्र लिखकर स्वास्थ्य एवं पारिवारिक कारणों के चलते पदमुक्त करने की मांग की थी। हालांकि, शासन स्तर से उन्हें कार्य जारी रखने के निर्देश दिए गए। सूत्रों ने बताया कि हाल ही में शासन स्तर पर हुई बैठक में यह मामला उठा। इस पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के छह डॉक्टरों को इंटरव्यू के लिए बुलाया है। इनमें डॉ. जेपी पुरोहित, डॉ. संजया शर्मा, डॉ. साधना कौशिक, डॉ. डी नाथ, डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, डॉ. एके मल्होत्रा नाम शामिल हैं। ये सभी डॉक्टर जल्द ही लखनऊ जाकर साक्षात्कार देंगे।
शासन पूरी तरह जांच पड़ताल करके ही प्राचार्य के लिए किसी एक डॉक्टर का नाम फाइनल करेगा। बताया गया कि यदि इनमें से कोई भी डॉक्टर प्राचार्य के लिए उपयुक्त नहीं मिलता है, तो शासन मौजूदा प्राचार्य को पदमुक्त नहीं करेगा।
विज्ञापन

बॉक्स..
कार्यकाल की भी हो सकती जांच
सूत्रों ने बताया कि साक्षात्कार के अलावा डॉक्टरों के ड्यूटी कार्यकाल की भी जांच की जा सकती है। जांच में पद पर रहते हुए किसी प्रकार का दुरुपयोग, अनियमितता, विवाद या भ्रष्टाचार आदि बिंदु शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें