फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 29 से चलने लगेगी इंटरसिटी, बस्ती तक जाएगी राप्तीसागर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। लखनऊ-कानपुर रेल लाइन पर गंगा पुल पर मरम्मत का काम निर्धारित अवधि से पहले पूरा कर लिया गया। काम के चलते झांसी से गोविंदपुरी तक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही थी, जो 29 से रद्द रहेगी। इधर, काम पूरा होने के कारण तय तारीख तक रद की गईं दर्जनों ट्रेन का संचालन बहाल कर दिया गया है। अब झांसी-लखनऊ इंटरसिटी का संचालन 29 अप्रैल से शुरू होगा।
विज्ञापन




कानपुर के बाद गंगा पुल पर होने वाले काम के चलते झांसी से आने-जाने वाली पुष्पक, राप्तीसागर, कुशीनगर, साबरमती, लखनऊ-सीतापुर, भोपाल-प्रतापगढ़, ग्वालियर-बरौनी मेल समेत अन्य ट्रेन की स्पीड बढ़ जाएगी। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि यह काम एक मई तक पूरा होना था, लेकिन रेलवे ने छह दिन पहले ही काम पूरा कर लिया। रद्द की गई ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया गया है। झांसी-लखनऊ इंटरसिटी मंगलवार 29 अप्रैल से नियमित चलेगी। वहीं, गोरखपुर-गोरखपुर कैंट स्टेशन के मध्य तीसरी लाइन पर कार्य के कारण 27 से 29 अप्रैल तक राप्तीसागर एक्सप्रेस बस्ती स्टेशन तक ही जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें