फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: थम गई इंटरसिटी, आज से पैसेंजर भी नहीं दौड़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


झांसी। लखनऊ मंडल में रेलवे ब्रिज के निर्माण के चलते रेल प्रशासन की ओर से झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, पैसेंजर समेत अन्य ट्रेनों का संचालन 30 अप्रैल तक के लिए निरस्त कर दिया गया है, जिसके चलते इस रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेनों में एक-एक सीट के लिए मारामारी स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार से 11109 झांसी-लखनऊ इंटरसिटी का संचालन निरस्त कर दिया गया है। बृहस्पतिवार से झांसी-लखनऊ पैसेंजर भी नहीं चलेगी। 094465 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 21 व 28 और 4,11,18 व 25 अप्रैल को निरस्त रहेगी। 11407 पुणे लखनऊ एक्सप्रेस 18 व 25 मार्च और 1, 8, 15 व 22 अप्रैल को कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक ही जाएगी। इसी प्रकार, 22121 लोकमान्य तिलक-लखनऊ एसी सुपरफास्ट 22 व 29 मार्च और 5,12,19 व 26 अप्रैल को कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक जाएगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों का समय भी परिवर्तित किया गया है। इस स्थिति में लखनऊ तक संचालित हो रही ट्रेनों में एक-एक सीट के लिए मारामारी की स्थिति पैदा हो गई है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पुष्पक एक्सप्रेस, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, गोरखपुर-सुल्तानपुर एक्सप्रेस व गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में लोगों को रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहे हैं। कुशीनगर, साबरमती एक्सप्रेस, राप्ती सागर एक्सप्रेस में प्रतीक्षा सूची सौ के इर्दगिर्द पहुंच गई है। इससे यात्रियों को आवागमन में परेशान उठानी पड़ रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें