फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर विवि बाॅक्सिंग : नीतू, अनिशा और श्रद्धा के पंच ने दिलाई जीत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। काशी विश्वविद्यालय में 18 से 24 दिसंबर तक अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्गों में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की बॉक्सिंग खिलाड़ी विजेता रहीं।



प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को 48 किलो भार वर्ग में बुंदेलखंड विवि की नीतू ने पंच मारकर जमुना देवी नरेशचंद्र विवि भोपाल की मुक्केबाज दीपशिखा को नॉक आउट कर जीत हासिल की। 46 किलो भार वर्ग में अनिशा यादव ने सहारनपुर के मां शाकुंभरी देवी विवि की मुक्केबाज विमला कुंवर को नॉक आउट पंच मारकर मैच जीता। वहीं 66 भार किलो भार वर्ग में श्रद्धा अहिरवार ने बैंगलोर विवि की तमन्ना साहू को नॉक आउट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों की जीत पर कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय, कुलसचिव विनय कुमार सिंह, स्पोर्ट्स ऑफिसर डाॅ. सूरजपाल सिंह कसाना, वित्त अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें