फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दरोगा के भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। मऊरानीपुर के स्यावरी गांव के पास सड़क हादसे में नंदराम (52) की मौत हो गई। उनका भाई मध्य प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक हैं। वह बहन से मिलने उरई जा रहे थे। स्यावरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। नाजुक हाल में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मंगलवार तड़के उन्होंने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। पुलिस हादसा करने वाले वाहन को तलाश रही है।
विज्ञापन




थाना लहचूरा के धमना पायक गांव निवासी नंदराम खेती-किसानी करते थे। परिजन ने बताया चार भाइयों में नंदराम सबसे बड़े थे। उनका छोटा भाई हरिराम उपनिरीक्षक हैं। उनकी बहन उरई में रहती है। उनकी कई दिनों से तबीयत खराब चल रही है। सोमवार शाम नंदराम बहन को देखने उरई के लिए बाइक से निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही वह मऊरानीपुर के स्यावरी गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नंदराम सिर के बल सड़क पर जा गिरे। उनके सिर समेत हाथ एवं पांव में गहरी चोट आ गईं। पुलिस ने उनको मऊरानीपुर सीएचसी पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उनकी मौत हो गई। मऊरानीपुर थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह के मुताबिक अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें