फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण रिपोर्ट में ‘आल इज वेल’

Sat, 16 Jan 2016 01:22 AM IST
झांसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। औचक निरीक्षण पर आए विशेष सचिव पंचायती राज ने शुक्रवार को तीन गांवों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्हें सब कुछ ओके मिला। उन्होंने लोगों से खुले में शौच न जाने की अपील की। वह यहां पंचायती राज विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा को आए थे।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज विभाग को बृहस्पतिवार को सूचना मिली थी कि शुक्रवार तड़के ट्रेन से विभाग के विशेष सचिव महेंद्र कुमार आकर विभिन्न गांवों में कराए गए कार्यों की समीक्षा करेंगे। अफसरों ने आनन-फानन में रिकार्ड दुरुस्त कर उनके कार्यक्रम की तैयारी पूरी की।

शुक्रवार तड़के आए विशेष सचिव सुबह करीब साढ़े नौ बजे डीपीआरओ केके सिंह, जिला समन्वयक निर्मल भारत अभियान राजीव हिंगवासिया व अन्य विभागीय अफसरों के साथ निरीक्षण पर निकले। वह सबसे पहले सुबह 10.30 बजे बबीना ब्लाक के वित्तीय वर्ष 2015-16 के डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम अठोंदना पहुंचे।
विज्ञापन


यहां उन्होंने सीसी रोड और शौचालय का निरीक्षण किया। यहां 106 शौचालय निर्मित हैं, जो गुणवत्ता परक मिले और उपयोग होते मिले। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोगों के घर शौचालय बने होने के बाद भी वह खुले में जाते हैं, उन्होंने ऐसे लोगों से शौचालय का उपयोग करने की अपील की। इसके बाद वह दोपहर 12 बजे बबीना ब्लाक के ग्राम बराटा पहुंचे, यहां निर्मित अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण कर उसे गुणवत्ता परक पाया।

बराटा के बाद वह दोपहर ढाई बजे बड़ागांव ब्लाक में वित्तीय वर्ष 2014-14 में चयनित डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम तिलैथा में पहुंचे, यहां उन्होंने गांव में बने 109 शौचालयों का सत्यापन किया और सीसी रोड देखी। कार्य गुणवत्तापूर्ण मिलने पर उन्होंने संतोष जताया।

निरीक्षण के बाद उन्होंने शाम चार बजे विकास भवन सभागार में योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी एडीओ पंचायतों से कहा कि वह ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को निर्देश दें कि खुली बैठक में लोगों को शौचालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।

साथ ही सभी को वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पूर्व शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य पूर्ण करने को कहा। बैठक में डिप्टी डायरेक्टर पंचायत एसके अवस्थी, डीपीआरओ केके सिंह, जिला समन्वयक निर्मल भारत अभियान राजीव हिंगवासिया एवं सभी आठ ब्लाकों के एडीओ पंचायत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें