फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली वाहनों की हो जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने कहा कि स्कूल खुलने से पहले स्कूली वाहनों की चेकिंग कर ली जाए। वाहनों के परमिट की जांच कर ली जाए। डग्गामारी के खिलाफ नकेल कसी जाए। ये निर्देश उन्होंने सोमवार को लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिए।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा कि उद्योग की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराने में जिलाधिकारी स्वयं रुचि लें। एक से 31 जुलाई तक बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाए। अभियान का नेतृत्व डीएम व एसएसपी संयुक्त रूप से करें। अभियान चलाकर किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाए जाएं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत सभी किसानों का डाटा 30 जून तक अपलोड कर लिया जाए। जिलाधिकारी जिले में घटित होने वाली घटनाओं की त्वरित जानकारी मीडिया को दें, साथ ही समय - समय पर प्रेस वार्ता कर योजनाओं की प्रगति व उपलब्धि बताएं। इसके अलाव प्रदेश में स्कूल चलो अभियान, संचारी रोग पखवाड़ा व वृक्षारोपण अभियान चलाया जाना है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम करें। इस दौरान मुख्य सचिव ने आयुष्मान भारत योजना, गेहूं खरीद आदि की समीक्षा की।
इस मौके पर एनआईसी में मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव, जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, वन संरक्षक एके सिंह, जेडीसी आरबी भास्कर, डीएफओ डा. एमके शुक्ला, एडीएम नगेंद्र शर्मा, आरएफसी नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें