पशु चिकित्सालय में गायों के इलाज में हो रही लापरवाही की शिकायत लेकर मेयर रामतीर्थ सिंघल के साथ उ?
झांसी। पशु चिकित्सालय में अन्ना गाय के इलाज के दौरान स्वस्थ होने के बाद अचानक मौत हो जाने पर गो सेवकों ने जिला पशु अस्पताल में हंगामा किया और मौत का कारण जानने के लिए कई सवाल खड़े किए। मौके पर पहुंचे महापौर ने मामले को शांत कराया।
हंसा गो सेवा समिति की रीता राय ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि हंसा गो समिति पशु चिकित्सालय में गोवंश की देखरेख के लिए अपनी समिति की मदद से व्यवस्था करती है। आरोप है कि अस्पताल में अब तक कई गोवंश कई बार लापता हो चुके हैं तो कई गोवंश की स्वस्थ होने के बाद मौत हो जा रही है। इस मामले की जांच कराने की मांग की गई। कहा गया कि गोवंश की सुरक्षा को लेकर वहां सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है लेकिन बीच-बीच में उन्हें बंद कर दिया जाता है। यही कारण है कि अस्पताल की वास्तविक हकीकत सामने नहीं आ पाती है। गो सेवकों के हंगामे के बीच महापौर रामतीर्थ सिंघल पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद कैमरे चालू करने को कहा। इस मौके पर ऋतु राय, शुभ्रा कनकने, अंजू अग्रवाल, कविता, रीता राय, नीता मौजूद रहीं।