संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शनिवार को जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर हुईं। इसमें परीक्षकों ने विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे। साथ ही विद्यार्थियों ने माॅडल प्रस्तुत किए।
जिले में कुल 123 केंद्रों पर एक फरवरी तक चलने वाली परीक्षा में लगभग 24 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए परीक्षकों की ऑनलाइन ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए केंद्रों पर कैमरे लगाए गए हैं। इसकी कमांड सेंटर से निगरानी की जा रही है। शनिवार को चार सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में 39 केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षा में लगभग ढाई हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें जीव विज्ञान समेत अन्य विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी स्कूलों का निरीक्षण किया। डीआईओएस राजेश कुमार सिंह के मुताबिक सभी केंद्राें पर नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कमांड सेंटर से निगरानी की जा रही है। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक को सख्त हिदायत दी गई है।
-
स्कूलों ने जारी किया प्रयोगात्मक परीक्षा का कार्यक्रम
- सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 30 जनवरी को सुबह 10 बजे गृह विज्ञान की परीक्षा।
- राम लखन सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज हंसारी में 28 जनवरी को जीव विज्ञान व रसायन विज्ञान, 29 जनवरी सोमवार को भौतिक विज्ञान की परीक्षा।- बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज में 28 और 29 जनवरी को भौतिक विज्ञान, 29 व 30 जनवरी को रसायन विज्ञान और 31 जनवरी को जीव विज्ञान की परीक्षा।
- शिक्षक इंटर कॉलेज में 28 जनवरी को रसायन विज्ञान, 29 जनवरी को भौतिक विज्ञान और 31 जनवरी को जीव विज्ञान की परीक्षा।
- दयाल पब्लिक इंटर कॉलेज में 29 जनवरी को भौतिक विज्ञान की परीक्षा।
- क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में 29 जनवरी को खेल व शारीरिक शिक्षा व रसायन विज्ञान, 28 जनवरी को जीव विज्ञान, 30 जनवरी को भौतिक विज्ञान की परीक्षा।