फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकवे से बचाव का इंजेक्शन खत्म, सीएमओ को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लकवे से बचाव का इंजेक्शन खत्म, सीएमओ को लिखा पत्र
विज्ञापन

झांसी। जिला अस्पताल में स्ट्रोक के मरीजों को अस्पताल में एलटी प्लस इंजेक्शन लगाया जाता है जिसकी बाजार में कीमत लगभग चालीस हजार रुपये है। दो दिन से अस्पताल में इंजेक्शन खत्म होने पर अस्पताल के मंडलीय प्रमुख अधीक्षक ने सीएमओ को पत्र लिख कर इंजेक्शन की मांग की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मंडलीय प्रमुख अधीक्षक डॉ. बलबीर कृष्ण गुप्ता ने बताया कि स्ट्रोक के मरीजों को इलाज के दौरान एलटी प्लस इंजेक्शन को लगाया जाता है जिससे दिमाग में खून का थक्का न जम सके व मरीज का लकवे जैसी गंभीर बीमारी से बचाव किया जा सके। बताया कि अस्पताल में इंजेक्शन खत्म होने पर मुख्य चिकित्साधिकारी से लिखित रूप इंजेक्शन की आपूर्ति की मांग की गई है। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील प्रकाश ने बताया कि पूर्व में इंजेक्शन खत्म होने की स्थिति में बजट से खरीद कर आपूर्ति की गई थी लेकिन अब सभी दवाएं उत्तर प्रदेश सप्लाई कार्पोरेशन के माध्यम से ही मंगाई जातीं हैं। अस्पताल प्रशासन को कार्पोरेशन में पत्र लिखकर इंजेक्शन को मंगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें